🔳 बेतालघाट में सुपरवाइजर व प्रगणकों को दी गई अहम जानकारियां
🔳 तीन दिवसीय प्रशिक्षण के जरिए बताए गए जनगणना के तौर तरीके
🔳 घर घर पहुंचकर पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों की जानकारी भी की गई साझा
🔳 राष्ट्रीय कार्यक्रम में गंभीरता से भागीदारी का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट के सभागार में जनगणना कार्यक्रम को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कर्मचारियों से गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया गया। सुपरवाइजर व प्रगणक को जनगणना के दौरान एकत्र की जाने वाली सूचना की विस्तार से जानकारी दी गई। लघु नाटिका के जरिए भी कर्मचारियों को 33 प्रश्नों के विषय पर जानकारी साझा की गई।
शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय सभागार में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ चार्ज अधिकारी व बीडीओ पंकज जोशी ने किया। बीडीओ ने सुपरवाइजर व प्रगणकों को निष्ठा व लगन के साथ कार्य में जुटने की अपील की। फिल्ड ट्रेनर महेंद्र सिंह भाकुनी ने उत्तरदाता से पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब को मोबाइल ऐप में फीड करने के तौर तरीके बताए। नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने घर घर जाकर जानकारी एकत्र करने के साथ ही पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। कर्मचारियों से पूरी गंभीरता व जिम्मेदारी से कार्य करने की अपील की। लघु नाटिका के जरिए गांवों में घर घर पहुंचकर जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया गया। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल, गौरव बिष्ट, अलसम, विनोद कुमार, एस सनवाल, पंकज, ए अंसारी, विजय कुमार, मोहित, बीना, प्रेमा, हरीश चंद्र, गीता, राधा, गोपाल सिंह, किशोर गोस्वामी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
