◾ 39 अतिक्रमण चिन्हित कर भेजे जा चुके नोटिस
◾सरकारी जमीनों के साथ बिल्डरों ने मोटर मार्ग तक कर लिया है कब्जा
◾नोटिस जारी होते ही पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप
◾ खुद नहीं हटाया अतिक्रमण तो फिर गरजेगा पिला पंजा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले धारी – रुपसिंह – हरतोला मोटर मार्ग पर बैखोफ हो चुके बिल्डरों पर शिंकजा कसने की तैयारी शुरु हो गई है।अतिक्रमण कर मोटर मार्ग तथा नाप की आड़ में सरकारी भूमि कब्जाने वालो को निशाने पर ले नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस के जरिए चेतावनी दी गई है की जल्द खुद ही अतिक्रमण हटा लिया जाए नहीं तो फिर विभागीय कार्रवाई कर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया जाएगा। नोटिस जारी होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बेतालघाट ब्लॉक के रुपसिंह धूरा तथा रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला व सतपुरी गांव में बाहरी बिल्डर तेजी से पांव पसार रहे हैं। प्रभावशाली लोगो के साथ मिलकर कैसे मुख्य सड़क तक सरकारी जमीनों को कब्जाने के खेल किया जा रहा है इसका खुलासा विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण में हुआ है। जिला स्तर पर गठित टास्क टीम ने करीब 39 अवैध कब्जे चिह्नित किए हैं। शांत गांवो में सरकारी जमीनों तथा हरतोला – रुपसिंह धूरा – नथुआखान तथा हरतोला – सतपूरी मोटर मार्ग तक कब्जाने के मामले से स्थानीय ग्रामीणों ने भी गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की गांवों की ओर रुख कर खुलेआम मनमानी की जा रही है। नाप भूमि की आड़ में सरकारी जमीनों तथा मोटर मार्ग से सटी जमीनों को भी नहीं छोड़ जा रहा है। मोटर मार्ग से सटकर बड़ी बडी़ दीवारें खडी़ कर दी गई है जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बाहरी बिल्डर गांवों का अस्तित्व समाप्त करने में जुटे हैं। लोनिवि नैनीताल के अपर सहायक अभियंता विजय बिष्ट के अनुसार निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। सभी 39 अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेज समय पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया की यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तो फिर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साफ कहा की अतिक्रमण चिह्निकरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।