◾कैंची धाम में विशेष पूजा अर्चना कर किया हनुमान चालीसा का पाठ
◾प्रशंसकों को भी नहीं किया निराश, सेल्फी के साथ ऑटोग्राफ भी दिए
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने पूजा अर्चना कर बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर में दर्शन के बाद अभिनेता गंतव्य को रवाना हो गए।
बाबा नीम करौली के भक्तों में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा का नाम भी शामिल हो गया है। हिंदी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के दम पर नाम कमा चुके आशुतोष राणा राणा रविवार को हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद फिल्म अभिनेता काफी खुश नजर आए। बाबा नीम करोली के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया। विशेष पूजा अर्चना के बाद कुछ देर ध्यान लगाया। मंदिर समिति पदाधिकारियों से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। मंदिर में कुछ समय बिताने के बाद जैसे ही आशुतोष मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर निकले प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। आशुतोष ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। लोगों के साथ सेल्फी के बाद ऑटोग्राफ भी दिए। पुलिस टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही।