◾ सुयालबाडी़ स्थित शाखा में नही हो रही पासबुक में एंट्री
◾ तमाम गांवों के उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
◾जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाड़ी स्थित डिस्ट्रिक्ट को -ऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों को एक वर्ष से पासबुक में एंट्री ना होने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खातेधारको ने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
हाईवे पर सुयालबाड़ी मुख्य बाजार में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक की शाखा से जुड़े उपभोक्ताओं को पिछले एक वर्ष से परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बैंक से आसपास के ढोकाने, बिचखाली, काकडीघाट, सुयालबड़ी, गंगरकोट, सुयालखेत समेत आसपास के तमाम गांवों के सैकड़ों उपभोक्ता जुड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से बैंक में खातो में एंट्री नहीं हो पा रही। मशीन ना होने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया है कि पासबुक में एंट्री ना होने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठाई जा चुकी है बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। मोहन छिमवाल, मनोज कुमार, ललित मोहन, धीरज कुमार, पूरन सिंह, राम सिंह, विनोन चंद्र, रणजीत सिंह, अर्जुन सिंह, रमा देवी, नीमा देवी, खष्टी देवी, हंसा सुयाल, चंपा सुयाल आदि खाताधारकों ने जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। चेताया कि यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!