◾ समिति सदस्यों से कर डाली अभद्रता, लोगों का चढा़ पारा
◾चौकी खैरना तक पहुंचा मामला, क्षेत्रवासियों ने मंदिर से हटाने की उठाई मांग
◾ प्रस्तावित शिवमहापुराण की तैयारियों को जुटे थे समिति सदस्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना चौराहे के समीप स्थित शिवालय मंदिर में 17 अगस्त से प्रस्तावित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक में मंदिर के बाबा ने हंगामा कर डाला। मामला बढ़ता देख पुलिस को भी सूचना दी गई। क्षेत्र के लोग भी चौकी में इकट्ठा हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सर्वसम्मति से बाबा को मंदिर से हटाने की मांग उठाई गई। पुलिस की मौजूदगी में बाबा को मंदिर से हटा दिया गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार बाबा को मंदिर छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को शिवालय परिसर में आयोजन समिति सदस्य तैयारियों को लेकर जुटे। तैयारियों को लेकर मंथन शुरु ही हो सका था की तभी बीते कुछ दिनों से मंदिर में रह रहे उड़ीसा निवासी बाबा ने हंगामा काटना शुरु कर दिया। हंगामा करने से समिति सदस्य भी सख्ते में आ गए। बाबा को समझने का प्रयास किया गया पर बाबा ने एक न सुनी और समिति सदस्यों से अभद्रता पर उतारु हो गया। मामला बढ़ता देख चौकी पुलिस खैरना को भी सूचना दी गई तथा समिति सदस्य व क्षेत्रवासी भी कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी पहुंच गए। मामले की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बाबा को भी चौकी बुला लिया गया। लोगों ने एक स्वर में बाबा को मंदिर से हटाने की मांग उठाई। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बाबा के परिजनों से भी संपर्क साधा तथा बाबा को तत्काल मंदिर छोड़ने को कहा। मंदिर समिति सदस्यों से भी किसी भी बाबा को मंदिर में रखने से पूर्व सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, मदन मोहन कैड़ा, पंकज पंत, अजय पनौरा, सुरेश तिवारी, भुवन पिनारी, दीपक गोस्वामी, मनीष तिवारी, मनोज गोस्वामी, भुपाल सिंह, सतीश जोशी, कमल पांडे, योगेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।
