🔳 मोना में हुए हिंदू सम्मेलन में किया गया आह्वान
🔳 सनातन धर्म की रक्षा को भी एकजुट होने की अपील
🔳 सम्मेलन में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रतिभाग
🔳 महिलाओं ने भारत माता के जयकारों के साथ निकाली कलश यात्रा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के मोना गांव स्थित लोनिवि मैदान में हुए हिंदू सम्मेलन में देश की एकता , अखंडता व सनातन धर्म की रक्षा को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। आसपास के क्षेत्रों से सम्मेलन में पहुंची महिलाओं ने भारत माता के जयकारों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों व आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भागीदारी की।
गुरुवार को मोना स्थित लोक निर्माण विभाग के मैदान पर विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता गौरांग रघु ने हिंदू समाज को एकजुट होकर संगठित रहने का आह्वान किया। कहा कि प्रत्येक परिवार को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना चाहिए साथ ही संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहने की अपील की। मातृशक्ति से प्रतिदिन नौनिहालों को रामचरितमानस की चौपाई व श्लोक सुनाने पर जोर दिया ताकी बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित हो सके तथा समाज सशक्त बन सकें। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया। सामाजिक समरसता व परंपराओं के संरक्षण की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, ग्राम प्रधान निर्मला जीना, कमलनाथ, प्रकाश आर्या, अमित, नारायण जोशी, नीरज बिष्ट, रमेश सुयाल, कुंदन चिलवाल, राकेश कपिल, धीरज तिवारी, हरेंद्र नेगी, धीरज नेगी, नीरज मेहरा आदि मौजूद रहे।