🔳 आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को की गई विशेष प्रार्थना
🔳 सोमवारी बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुई घाटी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
जीवनदायिनी कोसी व पवित्र शिप्रा नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध सोमवारी आश्रम में माघ खिचड़ी भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवारी बाबा के जयकारों से समूची कोसी घाटी गूंजायमान हो उठी। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौरा जारी रहा।
गुरुवार को खैरना स्थित सोमवारी आश्रम में धर्माचार्यों ने विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खिचड़ी भंडारे में गरमपानी, खैरना, मझेडा, डोबा, छड़ा, पातली, लोहाली, रातीघाट समेत आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सोमवारी बाबा के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम सिंह पिनारी, अजय पनौरा, दीपक तिवारी, भास्कर पांडे, कैलाश नेगी, रोहित गौणी समेत तमाम लोग व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
