🔳 हरिनगर हरतोला गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में किया गया आह्वान
🔳 आसपास के गांवों से पहुंची महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
🔳 गर्भवती महिलाओं से की गई समय पर टीकाकरण की अपील
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के हरिनगर हरतोला गांव में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंची महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए। गर्भवती महिलाओं से समय पर टीकाकरण का आह्वान किया गया।
शनिवार को पंचायत भवन में लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने किया। ग्राम प्रधान ने गांव में शिविर लगाए जाने पर चिराग संस्था का आभार व्यक्त किया। कहा कि सूदूर गांवों में ऐसे शिविर से गांवों के लोग लाभान्वित होते हैं। शिविर में चिकित्सक डा. दिव्या नै महिलाओं की हिमोग्लोबिन, शुगर व बीपी की जांच कर दवाईयां वितरित की। विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के विषय में जानकारी साझा की। घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा बदलते मौसम में नौनिहालों का विषय ध्यान रखने की अपील की। बताया की साफ सफाई से ही संक्रामक बिमारियों को आसानी से हराया जा सकता है। शिविर में थुआ ब्लॉक, धारी, उल्गौर, जाड़ापानी समेत आसपास के गांवों से पहुंची लगभग 65 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान स्टाॅफ नर्स गीता बिष्ट, प्रधान हरतोला पूजा देवी, आशा कार्यकर्ता मंजू आदि मौजूद रहे।
