🔳 विशेष पूजा-अर्चना के बाद पहले भगवान को किया गया अर्पित
🔳 मंदिरों में भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳 घरों में बनाए गए विशेष पकवान, बच्चों को दिए गए उपहार
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों व घरों में पूजा अर्चना कर भगवान को हरेला अर्पित कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। घरों में विशेष पकवान भी तैयार किए गए। मंदिरों में भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। लोगों ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी।
बुधवार को हरियाली व उत्साह के प्रतीक हरेला त्यौहार पर गांवों में सुबह से ही चहल पहल रही। बाजारों में भी खासी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। पंरपरा के अनुसार ससुराल में पर्व मनाने के बाद नव दंपती त्यौहार मनाने मायके को रवाना हुए। घरों में विभिन्न पकवान तैयार किए गए। विशेष पूजा अर्चना के बाद भगवान को हरेला अर्पित करने के बाद बुजुर्ग महिलाओं ने घरों के अन्य सदस्यों को दिर्घायु व सुख, शांतिव समृद्धि की कामना के साथ हरेला लगाया। रोजगार व अन्य कारणों से गांव से दूर रह रहे लोग भी प्रमुख त्यौहार पर गांव पहुंचे व परिवार के सदस्यों के साथ पर्व मनाया। बच्चों को उपहार भी बांटे गए। मंदिरों में भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी हुए।