🔳 जीआइसी भुजान में पौधरोपण अभियान के तहत रोपे गए पौधे
🔳 एनसीसी कैडेट्स ने भी की बढ़-चढ़कर भागीदारी
🔳 मझेडा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में भी चलाया गया अभियान
🔳 रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का लिया गया संकल्प
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]]

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। मझेडा गांव में भी विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पौधे रोपे गए। अधिकार मित्र रंजना पांडे ने ग्रामीणों को कई अहम जानकारियां दी।
बुधवार को जीआइसी भुजान में पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश प्रभारी प्रधानाचार्य ओम प्रकाश व कार्यक्रम प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से मां के नाम पौधा रोपण कर किया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कहा की आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए आज पौधरोपण जरुरी है। रोपित पौधों की देखभाल व सुरक्षा को भी जरुरी बताया। उद्यान केंद्र बमस्यू के सहयोग से मिले विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। केंद्र प्रभारी रमेश सती, निरीक्षक हिमांशु फर्त्याल, मोहन सिंह रावत ने भी विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। एनसीसी के सिनियर कैडेट हर्षित मेहरा की अगुवाई में एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गोलू मंदिर परिसर व आसपास पौधे रोपे। अधिकार मित्र रंजना पांडे ने पौधो की सुरक्षा का संकल्प दिला कई अहम जानकारियां दी। इस दौरान गीता त्रिपाठी, शोभा त्रिपाठी,कोमल पाठक, पंकज पाठक, विनोद त्रिपाठी, हर्षित त्रिपाठी, दीपा पांडे, लीला पांडे, साक्षी पांडे, बबीता, रिद्धी, रंजन त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।