◾रामलीला मैदान में विधि विधान से हुई पूजा अर्चना
◾नवरात्र में होगा रामलीला मंचन का श्रीगणेश
◾कलाकार तालीम में सिख रहे अभिनय के गुर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गरमपानी में वर्षों पुरानी रामलीला मंचन की तैयारी तेज हो गई है। अक्टूबर नवरात्र में होने वाली रामलीला के लिए रामलीला मैदान में विशेष मंत्रोच्चार के साथ हनुमान झंडी स्थापित कर दी गई। रामलीला कमेटी अध्यक्ष भुवन तिवारी के अनुसार इस वर्ष भी रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा।
गुरुवार को अंनत चतुर्दशी पर रामलीला मैदान गरमपानी में विधी विधान के साथ विशेष मंत्रोच्चार के साथ हनुमान झंडी स्थापित की गई। समिति सदस्य श्रीराम मंदिर से भगवान राम के जयकारों के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। संत मोहन मूर्ति ने धार्मिक अनुष्ठान किए। पूजा अर्चना के बाद हनुमान ध्वज स्थापित किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष भुवन तिवारी के अनुसार नवरात्र में रामलीला मंचन का श्रीगणेश होगा। वर्तमान में कलाकार तालीम के जरिए अभिनय के गुर सीख रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, विजय तिवारी, पंकज पंत, रमेश तिवारी, देवेश त्रिपाठी, ललित बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, भरत त्रिपाठी, ललित तिवारी, ललित बिष्ट, सुधांशु आदि मौजूद रहे।




