◾विधायक ने किया सेंटर का विधिवत शुभारंभ
◾किसानों को लाभान्वित करने का किया आह्वान
◾स्वयं सहायता समूहों से भी खरीदे जाएंगे उत्पाद
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित एंग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर का विधिवत शुभारंभ विधायक सरिता आर्या ने किया। विधायक ने कहा की स्वयं सहायता समूहो को ग्रोथ सेंटर से निश्चित रुप से लाभ मिलेगा वहीं किसानों की आजीविका बढ़ाने में भी ग्रोथ सेंटर मील का पत्थर साबित होगा।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से वित्त पोषित सुधा संस्था से संचालित ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ गुरुवार को विधायक सरिता आर्या ने किया। विधायक सरिता आर्या ने ग्रोथ सेंटर संचालकों से किसानों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। कहा की ग्रोथ सेंटर से क्षेत्र को भी नई पहचान मिलेगी। संचालकों के अनुसार ग्रोथ सेंटर के माध्यम से किसानों की उपज को बेहतर दामों पर क्रय किया जाएगा। मशाल प्रोसेसिंग यूनिट में तैयार कर मशाल अन्य क्षेत्रों को भी भेजा जाएगा। मशालें के साथ ही शहद, ग्रीन टी तथा राजमा, उड़द, गहत, भट्ट आदि की खरीद व बिक्री की जाएगी। ग्रोथ सेंटर के जरिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े किसानों को अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, संस्था प्रमुख दिनेश तिवारी, दीपक उपाध्याय, दिव्या अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, रमेश सुयाल, गोपाल जैडा़, गजेंद्र नेगी, गोविंद सिंह नेगी, दिनेश पंत, दीवान जलाल, सुनील मेहरा, दयाल दरमाल, यशपाल आर्या, दलिप बोहरा, कमलेश जलाल, कमल बधानी, अनिल राणा, दीपक भट्ट,
बीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।




