◾बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बर्धो की बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
◾अधिकारियों ने दी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी
◾समिति अध्यक्ष ने किया वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति की बैठक में तमाम अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने समिति से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। अगले वित्तीय वर्ष के लिए 9.12 करोड़ रुपये का बजट भी पास हुआ।
शुक्रवार को बर्धो क्षेत्र में समिति की वार्षिक बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जैडा़ व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलिप सिंह बोहरा ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। समिति सचिव गणेश सिंह ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई । अपर सहायक अधिकारी व प्रशासन कुंदन सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे बताया की समिति किसानों को समुचित ऋण उपलब्ध करा रही है साथ ही तमाम महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित है। उन्होंने योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जैडा़ ने ऋण अदायगी को वन टाइम सेटलमेंट योजना का भी लाभ उठाने का आह्वान किया‌। दलिप सिंह बोहरा ने कहा की किसानों की आर्थिकी सुधारने को राज्य सरकार ने तमाम महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की है। योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूरन दरमाल ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अगले वित्तीय वर्ष के लिए 9.12 करोड़ रुपये का बजट भी पारित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान गीता मेहरा, बीडीसी महेंद्र, डा. पवन मेलकानी, जितेन्द्र कुमार, लता पांडे, मनोहर अधिकारी, गोपाल जैडा, जंग बहादुर मेहरा, पूरन सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!