🔳 खुशालकोट व आसपास के गांवों में तेज हुई गुलदार की घुसपैठ
🔳 गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर गुलदार के दिखने से हड़कंप
🔳 स्कूल जाने से डरने लगे नौनिहाल, महिलाओं में भी दहशत
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे खुशालकोट गांव में गुलदार की घुसपैठ तेज हो गई है। आए दिन गुलदार आबादी के बीचोंबीच तक पहुंच जा रहा है जिससे गांव के लोग दहशत में है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है।
ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में दिन ढलने के साथ ही गांव के लोग घरों के अंदर दुबक जा रहे हैं। गुलदार की आवाजाही होने से लोग दहशत में है। पिछले कई दिनों से गुलदार आबादी के बीचों-बीच तक पहुंच जा रहा है। बीते रोज गांव की सड़क पर गुलदार के देखे जाने से हड़कंप मचा हुआ है। स्कूली बच्चे भी इसी मोटर मार्ग से विद्यालय को आवाजाही करते हैं जिससे अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। सरपंच कुंवर सिंह, कमल सिंह नेगी, आनंद सिंह, जीवन सिंह, पूरन सिंह, गजेंद्र नेगी, मदन सिंह दलिप सिंह हरीश चंद्र सिंह गोपाल सिंह चंदन सिंह नंदन सिंह आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा स्थापित कर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। चेताया है कि यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो बड़ी घटना सामने आ सकती है।

error: Content is protected !!