🔳 रोमांचक मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीमों को दी शिकस्त
🔳 आयुष व गोपाल चुने गए मैन ऑफ द मैच
🔳 हिमगिरि स्टेडियम मोना में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप
🔳 आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

हिमगिरि स्टेडियम मोना में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप में छतोला हंटर्स व व्यापार मंडल की टीम ने अपने अपने मुकाबले जीत अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के आयुष व गोपाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आरएस ट्रेडर्स के तत्वावधान में स्व. गीता देवी मेमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप का पहला मुकाबला छतोला हंटर्स व व्यापार मंडल मोना के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छतोला हंटर्स की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। आयुष पंत ने 33 गेंदों में नाबाद 74 रन की विस्फोटक पारी खेली। परवीन ने 34 जबकि विक्की ने 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्यापार मंडल मोना की टीम 13 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। छतोला हंटर्स की ओर से गेंदबाजी में भी आयुष पंत व गौरव ने दो दो विकेट चटकाए। छतोला हंटर्स ने मैच 60 रन से जीत लिया।
ऑलराउंड प्रदर्शन पर आयुष पंत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला व्यापार मंडल मोना व बैरोली क्रिकेटर्स के बीच खेला गया।
व्यापार मंडल मोना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 137 रन बनाए।
गोपाल ने 22 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए जबकि सुनील शर्मा ने 43 रनों की पारी खेली। जवाब में बैरोली की टीम 11.4 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई। व्यापार मंडल मोना की ओर से धीरज सिंह नेगी व विक्रम ने 2-2 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। व्यापार मंडल मोना ने यह मैच 33 रनों से जीत लिया। गोपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

error: Content is protected !!