🔳 भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
🔳 गांव में हुई बैठक में जुटे आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग
🔳 सूबेदार मेजर ने देश सेवा के अनुभव किए साझा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

देश सेवा कर सेवानिवृत्त होकर गांव पहुंचे सूबेदार मेजर का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। भारत माता के जयकारों से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा। गांव में हुई बैठक में स्वजनों व सूबेदार मेजर को सम्मानित किया गया।
बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो गांव निवासी महेन्द्र सिंह 99 माउंटेन ब्रिगेड चौबटिया (रानीखेत) से सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त होकर शुक्रवार को गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र से शहीद बलवंत सिंह भुजान मोटर मार्ग होते हुए गांव तक सूबेदार मेजर का जोरदार स्वागत किया। गांव में हुई सभा में अवकाश प्राप्त सूबेदार मेजर ने देश सेवा के दौरान अनुभव साझा किए। कहा कि अवकाश प्राप्त होना एक सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि राष्ट्रीय सेवा के एक गौरवशाली अध्याय का समापन है। सूबेदार मेजर वह स्तंभ है जो जवान व अधिकारी के बीच सेतु बनाकर अनुशासन व परंपराओं को जीवित रखता है। कहा की देश सेवा के बाद अब जन सेवा के कार्यों से जुटेंगे। कार्यक्रम में बर्धो, कोरण, नैनीचैक, हल्सों, रतौडा गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान नरेंद्रपाल मेहरा, ऑडनरी कैप्टन पूरनसिंह मेहरा, प्रताप सिंह मेहरा, हरीश सिंह मेहरा, ऑडनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह मेहरा, संजय बिष्ट हेमंत नेगी, विजय नेगी, अथर्व नेगी, वीरेंद्र सिंह ,मनोज सिंह, हरीश सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय मेहरा, साहिल मेहरा, अक्षत मेहरा, अंशुल मेहरा, खीमा देवी, सरस्वती देवी, राधुली देवी,मुन्नी देवी, पुष्पा मेहरा, गीता मेहरा,अर्पिता, आयुषी, प्रीति नेगी, शांति बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!