🔳 बिचखाली क्रिकेटर्स को हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश
🔳 विजेता टीम के भुवन बने मैन ऑफ द मैच
🔳 गेंदबाजी व बल्लेबाजी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
🔳 खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे पलसारी खेल मैदान में सूरी प्रिमियम लीग के तहत खेले गए मुकाबले में डीटी वारियर्स के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई। बल्लेबाजी व गेंदबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उमेद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
शुक्रवार को सूरी प्रिमियम लीग के तहत बिचखाली क्रिकेटर्स व डीटी वारियर्स के बीच मुकाबला हुआ। बिचखाली क्रिकेटर्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 107 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीटी वारियर्स ने उमेद के शानदार 57 रन की बदौलत विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। उमेद ने गेंदबाजी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक के बाद एक खिलाड़ी को आउट कर हैट्रिक बनाई। भुवन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान करन परिहार, राम परिहार, पंकज सिंह, अंशुल असवाल, दीपक कांडपाल, लक्ष्मण सिंह, नीरज सिंह, आशिष परिहार, अर्जुन असवाल, नीरज परिहार, राम परिहार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!