🔳 मोटर मार्ग पर नारेबाजी कर जताया रोष
🔳 भू-धंसाव से गांव की सिंचाई योजना के ध्वस्त होने का जताया अंदेशा
🔳 जल्द सड़क दुरुस्त न होने पर धरने की दी चेतावनी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

जौरासी गौणा मोटर मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग पर नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की जगह जगह दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। गांव के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। विभागीय अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण जौरासी गौणा मोटर मार्ग के जगह जगह दरकने से दुर्घटना का अंदेशा बढ़ गया है। मोटर मार्ग पर धंसाव बढ़ने से गांव की महत्वपूर्ण सिंचाई पंपिंग पेयजल योजना पर खतरा बढ़ गया है। मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद सुनवाई न होने से शुक्रवार को ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। गांव की महिलाओं ने बदहाल मोटर मार्ग पर पहुंचकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण मोटर मार्ग होने के बाद भी लगातार अनदेखी की जा रही है। उपेक्षा से आहत महिलाओं ने दो टूक कहा कि यदि समय रहते मोटर मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो सड़क पर ही धरना शुरु कर दिया जाएगा। समय रहते सुध न लिए जाने पर गांव के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने को बनी महत्वपूर्ण सिंचाई योजना के भी ध्वस्त होने का अंदेशा जताया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल सिंह मेहरा, पान सिंह नेगी, खीम सिंह, खुशाल सिंह, तारा सिंह, बचे सिंह अधिकारी, नैन सिंह, नंदन सिंह, देवकी देवी, जानकी देवी , भागीरथी देवी, गीता देवी, ललिता मेहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!