🔳 हिडा़म गांव में हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक
🔳 विभिन्न बिंदुओं पर की गई विस्तार से चर्चा
🔳 ग्राम प्रधान ने किया मिलजुल कार्य करने का आह्वान
🔳 विभागीय अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

हिडा़म ग्राम पंचायत में हुई बैठक में गांव के विकास की रुपरेखा तैयार की गई। ग्राम प्रधान ने एकजुट होकर गांव के विकास को कार्य करने का आह्वान किया। विकास कार्यों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास भी किए गए।
बुधवार को ताड़ीखेत ब्लॉक के हिडाम गांव में हुई बैठक की अध्यक्षता मनीषा आर्या ने की। पूर्व प्रधान ललित कुमार ने पूर्व में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं उठा समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान मनीषा ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों से गांव के विकास को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी की गई। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कमल शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन के लाभार्थियों की सूची तैयार की गई। जलागम विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यों की जानकारी साझा की। इस दौरान ललित चंद्र, बसंत अंडोला, शांति राम, पंकज कुमार, नरेश राम, बची राम, विनोद कुमार, मीना देवी, चंपा देवी, दीपा देवी, चंदन राम, किसन राम, दीप चंद्र, कमलेश, विक्की, पवन कुमार, हीरा राम, प्रकाश, डूंगर राम, समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!