🔳 निबंध में शीतल व भाषण में अंजलि ने की जीत दर्ज
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 लोक संस्कृति दिवस के रुप में मनाई गई इंद्रमणि बडोनी की जंयती
🔳 जीआइसी बेतालघाट में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय लोक नृत्य व गीत प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट इंटर कॉलेज बेतालघाट में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती लोक संस्कृति दिवस के रुप में मनाई गई। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुमाऊंनी संस्कृति व परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे खूब तालियां बटोरी।
विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी व कौशल गुणवंत ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने इंद्रमणि बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाल उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान लोक नृत्य व गीत प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट की टीम विजेता बनी। राजकीय इंटर कॉलेज जीतुआपीपल ने दोनों प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऐपण में राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट की टीम ने जीत दर्ज की। निबंध में शीतल बोहरा व भाषण में अंजलि ने पहला स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में यशिका जोशी विजेता बनी। हास्य कवि व शिक्षक राजकुमार भंडारी ने कुमाऊंनी कविता ओ भगूली तू मैत नि जा ………. से समां बांधा। भूमिका हाल्सी व अंजलि ने भी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। संचालन भानु प्रकाश जोशी ने किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संयोजक डा. अरविंद मिश्रा, पूजा नेगी, संजय शर्मा, डा. संजय सिंह, देवेंद्र, ललित, शिखा गोस्वामी, केडी सिंह, प्रतुल अग्रवाल, यशवंत सिंह हाल्सी आदि मौजूद रहे।
