🔳सीएचसी गरमपानी में करवाया गया सुरक्षित प्रसव
🔳पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी महिला
🔳जांच में गर्भवती होने की हुई पुष्टी
🔳 सुरक्षित प्रसव पर स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन का किया आभार व्यक्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब समीपवर्ती कफूल्टा गांव की महिला की कोख से बेटी ने जन्म लिया। यह मौका इसलिए भी खास था की दंपती को करीब 27 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद कन्या रत्न की प्राप्ति हुई। सीएचसी गरमपानी में चिकित्सकों ने महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। उम्मीद छोड़ चुके स्वजन पुत्री रत्न की प्राप्ति के बाद बेहद खुश हैं।
बेतालघाट ब्लॉक के कफूल्टा गांव निवासी कास्तकार किसन सिंह की पत्नी तारा को लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत रहती। लगातार कई डाक्टरों को दिखाने के बाद भी राहत नहीं मिली। शुक्रवार को स्वजन तारा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच की तो महिला के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। स्वजनों को जानकारी दी गई तो वह भी हैरत में पड़ गए। शादी को 27 वर्ष का लंबे इंतजार के बाद अब तारा के गर्भवती होने पर बच्चे की उम्मीद खो बैठे स्वजन खुशी से झूम उठे। अस्पताल प्रबंधन के निर्देश पर सीएचसी में ही प्रसव का निर्णय लिया गया। कुछ देर में सुरक्षित प्रसव भी करा दिया गया। बेटी के जन्म लेने से स्वजनों की खुशी दोगुनी बढ़ गई। महिला के पति किसन सिंह के अनुसार पेट में दर्द की शिकायत पर पूर्व में कई चिकित्सकों को भी दिखवाया पर सीएचसी पहुंचने के बाद पत्नी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। स्वजनों ने सुरक्षित प्रसव पर अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार क्षेत्र का यह पहला मामला है जब 27 वर्ष बाद किसी दंपती को संतान प्राप्ति हुई है। महिला के गर्भवती होने की पुष्टि भी अस्पताल पहुंचने पर हुई है।




