🔳बीते दिनों चलाया गया था छापेमारी अभियान
🔳कोसी घाटी में स्टोन क्रशरों व उपखनिज पट्टों की हुई थी जांच
🔳खनन अधिकारी का दावा आगे भी जारी रहेगा अभियान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोसी घाटी में बीते दिनों प्रशासन व खनन विभाग की छापेमारी अभियान के बाद अब खनन विभाग ने तीन स्टोन क्रशर व उपखनिज पट्टों पर 1.59 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि तय कर दी है। जिला खनन अधिकारी ताजेश्वर सिंह के अनुसार जल्द जुर्माना वसूला जाएगा। दो टूक कहा की छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीते सोमवार को खनन विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने जिला खनन अधिकारी ताजेश्वर सिंह की अगुवाई में बेतालघाट क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। टीम की एकाएक हुई छापेमारी अभियान से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने बढेरी, रतौडा, नैनीचैक, घंघरेठी, बेतालघाट क्षेत्र में स्थित तीन स्टोन क्रशरों की जांच की तथा उपखनिज पट्टों का भी जायजा लिया। संयुक्त टीम ने सुबह से शाम तक अभियान जारी रखा। अब शुक्रवार को रिपोर्ट तैयार कर स्टोन क्रशरों व उपखनिज पट्टों पर अनियमितता मिलने पर लगभग 1.59 करोड़ रुपये का जुर्माना तय कर दिया है। जिला खनन अधिकारी ताजेश्वर सिंह के अनुसार छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपखनिज पट्टों पर अवैध खनन व स्टोन क्रशरों पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




