🔳फसल सुरक्षा समिति की अहम बैठक में लिया गया निर्णय
🔳छह सदस्यीय टीम को प्रतिमाह दिया जाएगा मेहनताना
🔳प्रत्येक परिवार से लिया जाएगा शुल्क
🔳गौवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने वालों पर समिति लगाऐगी जुर्माना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे सिरसा गांव में फसल सुरक्षा समिति की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। चौपट होती जा रही खेतीबाड़ी बचाने को गहन मंथन किया गया। सर्वसम्मति से तय हुआ की बंदरों व जंगली जानवरों से खेती बचाने को छह सदस्यीय टीम गठित की जाएगी। प्रत्येक परिवार से शुल्क लेकर टीम के सदस्यों को प्रतिमाह भुगतान भी किया जाएगा। गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने वालों से भी जुर्माना वसूला जाएगा।
रविवार को रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव स्थित पंचायत भवन में फसल सुरक्षा समिति की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरेन्दर सिंह जीना ने की। वक्ताओं ने कहा की बंदर व जंगली जानवर खेती बाड़ी के लिए अभिशाप बन चुके हैं। कभी गांव में सब्जियों की बंपर पैदावार हो चुकी है पर लगातार नुकसान होने से खेत बंजर हो चुके हैं। वर्तमान में किसान बाजार से सब्जियां खरीदने को मजबूर हो चुके हैं। समिति सदस्यों ने तय किया की बंदर व जंगली जानवरों से खेती बचाने को छह सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया जाएगा। छह सदस्यीय टीम खेतों के आसपास पहरा देकर बंदरों व जंगली जानवरों से उपज को बचाएंगे। इसके लिए बकायदा टीम के सभी सदस्यों को प्रतिमाह भुगतान भी किया जाएगा। गांव के प्रत्येक परिवार से इसके लिए शुल्क वसूला जाएगा। गौवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने पर समिति संबंधित पशुपालक से जुर्माना वसूलेंगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना ने कहा की गांव के किसानों की खेतीबाड़ी बचाने को हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान हंसी जीना, ललिता नेगी, रोहित सिंह, विनोद कुमार, कुंदन सिंह, बालमुकुंद जीना, राम सिंह, भावना देवी, शोभा जीना, कमल सिंह, ललित जीना, आशा देवी, गीता जीना, शांति, हंसी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।




