🔳 बालिका वर्ग में राजीव अभिनव विद्यालय की टीम ने की जीत दर्ज
🔳 पारंपरिक पिट्ठू में घंघरेठी व बेतालघाट की टीम जीती
🔳 मिनी स्टेडियम में हुई विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
🔳 विजेता टीमों के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम बेतालघाट में विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन वॉलीबॉल व पारंपरिक खेल पिट्टू प्रतियोगिताएं हुई। अंडर-19 वॉलीबॉल बालक वर्ग में जीआइसी बेतालघाट ने खुर्पाताल को रोमांचक मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई।
मंगलवार को मिनी स्टेडियम में विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल अधिकारी इमरान खान ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजीव अभिनव विद्यालय ने राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट को हराकर शानदार जीत दर्ज की। अंडर-19 आयु बालक वर्ग पारंपरिक खेल पिट्टू में घंघरेटी तथा अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में बेतालघाट की टीम विजेता बनी। अंडर 14 वॉलीबॉल में मिनी स्टेडियम बेतालघाट की टीम ने जीत दर्ज की।अंडर-19 वॉलीबॉल बालक वर्ग में जीआइसी बेतालघाट ने खुर्पाताल को रोमांचक मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की। सभी विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी इमरान खान के अनुसार एक जनवरी को बैडमिंटन व फुटबॉल अंडर 14 व 19 आयु वर्ग के ट्रायल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुंदन कुमार, केडी सिंह, महेंद्र कुमार पाल, गिरीश देवराड़ी, विवेक कुमार, मुकुल भट्ट, रविंद्र धामी, बबीता जोशी, तारा पनेरु, अमित पाठक आदि मौजूद रहे।
