🔳 संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान
🔳 आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा उक्रांद
🔳 तेज तर्रार कार्यकताओं को भी सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

उत्तराखंड क्रांति दल ने बेतालघाट में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक विस्तार तेज कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने संगठन की युवा इकाई की कमान भूपेंद्र सिंह को सौंप ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं मुख्य ईकाई के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र रावत ने भी तेज तर्रार कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम पद सौप संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया है।
बेतालघाट में उत्तराखंड क्रांति दल ने जड़ों को मजबूत करने की मुहिम तेज कर दी है। मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश मेवाड़ी ने सेठीधारकोट निवासी भूपेंद्र सिंह को युवा इकाई ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया है। मुख्य ईकाई के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र रावत ने भी ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार कर धन सिंह बोहरा व मोहन सिंह भंडारी को महामंत्री तथा भुवन नेगी व खगेन्द्र पिनारी को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की निति रिती को गांव गांव पहुंचाने की अपील की है। ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र के अनुसार क्षेत्र की समस्यायों के समाधान को भी संघर्ष किया जाएगा।

error: Content is protected !!