◾जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर चढ़ा व्यापारियों का पारा
◾गीले कूडा़ बाजार क्षेत्र में ही छोड़ने का आरोप
◾निस्तारण न होने से सफाई व्यवस्था बिगड़ने का जताया अंदेशा
◾सूखे के साथ गीले कूड़े का निस्तारण किए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना क्षेत्र में गीले कूड़े का निस्तारण न होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। आरोप लगाया है की सूखे व गीले कूड़े के निस्तारण के दावे तो खूब किए गए पर अब उपेक्षा की जा रहे है। व्यापारियों ने अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में जिला पंचायत के वाहन से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बनाई गई है। बकायदा स्थानीय व्यापारी कूड़ा निस्तारण के लिए अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करते हैं। स्थानीय व्यापारी पूरन सिंह जलाल व महेश चंद्र नैनवाल ने आरोप लगाया है की जिला पंचायत उपेक्षा पर आमादा है। पहले गीले व सूखे कूड़े का निस्तारण का दावा किया गया पर अब गीले कूड़े का निस्तारण नहीं किया जा रहा। जिला पंचायत का वाहन गीला कूड़ा बाजार क्षेत्र में ही छोड़ जा रहा है जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कई बार कहने के बावजूद अनदेखी की जा रही है जबकि शुल्क का पूरा भुगतान किया जा रहा है। सुरेन्द्र राठौर, पीतांबर नेगी, सोनू बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह बिष्ट, हरीश नेगी, दीवान सिंह, पंकज नेगी, विक्रम सिंह, नंदन सिंह आदि व्यापारियों ने भी जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है।

error: Content is protected !!