◾बेतालघाट पुलिस ने विद्यार्थियों को किया गया जागरुक
◾साइबर अपराध से बचने को जागरुक रहने का आह्वान
◾बाल अपराध, बाल मजदूरी व शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में भी बताया
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुई गोष्ठी में विद्यार्थियों को तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने जानकारियों के प्रचार प्रसार का आह्वान किया। नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य निर्माण की अपील की।
विद्यालय सभागार में नशा, बाल अधिकार व साइबर अपराध के विषय पर हुई जागरुकता गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों से गोष्ठी के माध्यम से गंभीरता पूर्वक जानकारी लेने की अपील की। थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य के निर्माण का आह्वान किया। नशे के दुष्परिणाम बताए। साइबर अपराध के विषय पर भी जागरुक किया। एएसआई हरि राम ने बाल विवाह, बाल मजदूरी व शिक्षा के अधिकार अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राजकुमार भंडारी, दीप चंद्र त्रिपाठी, संजय शर्मा, अल्ताफ शाह, एबी सिंह, राजपाल नेगी, सत्यदेव, पीएन बुधौडी, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।




