= 27 अगस्त को पूर्णाहुती व महाआरती के साथ होगा पारायण
= महत्वपूर्ण बैठक में हुई तमाम बिंदुओं पर चर्चा
= क्षेत्रवासियों से भी किया गया कार्यक्रम की सफलता को जुटने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के तट पर स्थित शिवालय में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया की आगामी 17 अगस्त से शिवमहापुराण का श्रीगणेश होगा जबकि 27 को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद कथा का पारायण होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खैरना स्थित कोसी व शिप्रा नदी के संगम तट पर शिवालय में शिवमहापुराण की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर व्यापारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। तय हुआ की 17 अगस्त से शिवमहापुराण का श्रीगणेश होगा। क्षेत्रवासियों से भी कार्यक्रम की सफलता को जुटने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, मदन मोहन कैडा़, भुवन पिनारी, अजय पनौरा, भानू पांडे आदि मौजूद रहे।
