◾बेतालघाट ब्लॉक के सभी स्कूलों में ब्योरा जुटाने का कार्य शुरु
◾डाटा अपडेट होने के बाद एक क्लिक में सामने होगी सभी जानकारी
◾समय पर कार्य पूरा करने को सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को निर्देश जारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों के ब्लड ग्रुप, वजन तथा लंबाई को डाटा एकत्रीकरण का कार्य शुरु कर दिया गया है। डाटा एकत्र होने के बाद नौनिहाल की यूनिक आईडी तैयार हो जाएगी। खास बात यह है की एक ही क्लीक में बच्चे का पूरा डाटा सामने आ जाएगा।
केंद्र सरकार के यू डाइस प्लस पोर्टल स्कूलों व शिक्षक से संबंधित जानकारी का प्रमुख साधन है। इसके जरिए स्कूलों से संबंधित जानकारी एक क्लिक में सामने आ जाती है साथ ही यू डाइस के जरिए ही स्कूलो की रोजाना की रिपोर्ट भी अपडेट होती है। इस वर्ष यू डाइस पोर्टल में स्कूलों में अध्ययनरत नौनिहालों का पूरा डाटा भी तैयार होगा ताकी प्रत्येक बच्चे से संबंधित जानकारी एकत्र हो सके। योजना के तहत सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों का ब्लड ग्रुप, वजन तथा लंबाई की जानकारी भी अंकित की जाएगी। बेतालघाट ब्लॉक के सभी विद्यालयों में डाटा एकत्रित करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। उप-शिक्षा अधिकारी बेतालघाट भूपेंद्र कुमार के अनुसार यू डाइस प्लस पोर्टल में विद्यार्थियों का डाटा उपलब्ध कराने को सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया जा चुका है। डाटा अपडेट होने के बाद एक क्लिक में बच्चे से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।




