◾कई हेक्टेयर वन संपदा हुई राख
◾ रात भर धधकने के बाद सुबह रिमझिम बारिश से बुझी आग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे कोसी नदी पार के जंगल में लगी आग को आखिरकार इंद्रदेव ने बुझा डाला। दो दिन तक धधक रहे जंगल को बारिश होने के बाद राहत मिल सकी। हालांकि वनाग्नि ने जंगल के बड़े हिस्से को जलाकर खाक कर दिया।
दो दिन पूर्व समीपवर्ती चापड़ गांव के जंगल के धधकने के बाद बीती शाम अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे कोसी नदी पार का ज्याडी़ गांव का जंगल को वनाग्नि ने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल होती चली गई। संयोगवश जंगल की आग गांव तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया। रात भर धधकती जंगल की आग रविवार सुबह रिमझिम बारिश से बुझ गई। हालांकि वनाग्नि ने जंगल की वन संपदा जलाकर खाक कर डाली। क्षेत्रवासियों में जंगलों को बचाने के लिए ठोस कसम उठाए जाने की मांग वन विभाग से की है।

error: Content is protected !!