🔳 देखते ही देखते आग की लपटों ने लिया विकराल रुप
🔳 जंगलात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वन संपदा हुई राख
🔳 सर्दियों में जंगलों के धधकने से खड़े हुए गंभीर सवाल
🔳 सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक की सीमा से सटे थुआ का जंगल धधकने के बाद अब अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची व बुधलाकोट ग्राम पंचायत के बतखीला तोक के जंगल में लगी आग से वन संपदा राख हो गई। जंगलात में में आग धधकने की सूचना पर वनकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए हैं हालांकि देर शाम तक जंगल धधकता रहा।
सर्दियों में जंगलों के आग से धधकने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। थुआ क्षेत्र में जंगल की आग से वन संपदा को नुकसान के बाद अब बुधवार को कैंची क्षेत्र से सटे जंगल में आग ने विकराल रुप ले लिया। देखते ही देखते आग जंगल के बड़े हिस्से में फ़ैल गई। आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। वहीं बुधलाकोट गांव के बतखीला तोक से सटे जंगल में भी भीषण आग धधक उठी। जंगल से धुएं का गुबार उठते देख गांवों के लोग भी दहशत में आ गए। सर्दियों में जंगलों के आग की चपेट में आने से गांव के लोग सख्ते में है। सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम कैंची व बतखीला तोक की ओर रवाना हो गई। मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने को अभियान शुरु किया हालांकि शाम तक जंगलों से धुएं का गुबार उठता रहा। वन दरोगा मनीषा भंडारी के अनुसार दोनों स्थानों पर आग पर काबू करने में टीमें जुटी हुई है। जंगलो में आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी। आग लगाने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर अल्मोड़ा जनपद के चौमू, कलसीमा, रालकोट, जिफलता, नैनी, सत्या समेत आसपास के तमाम क्षेत्रों से सटे जंगल में भी रात तक आग धधकती रही।

error: Content is protected !!