= थुआ के बाद नौडा़ धारी क्षेत्र में धधके जंगल
= वन संपदा को हो रहा नुकसान
(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/मदन सिंह/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))
वन विभाग के तमाम दावों के बावजूद जंगल आग से धधक रहे हैं। थुआ का जंगल आग से खाक होने के बाद अब बेतालघाट भुजान मोटर मार्ग से लगा धारी क्षेत्र को दावानल ने चपेट में ले लिया जंगल में लगी आग से काफी वन संपदा नष्ट होने की आशंका है क्षेत्रवासियों ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
गरमपानी खैरना से सटे थुआ के जंगल में आग धधकने के बाद भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग से लगे धारी के जंगल में जंगल में भी आग की लपटे उठी। वन संपदा जलकर खाक हो गई। रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर भी नौडा़ के समीप जंगल आग से स्वाहा हो गया। जंगल आग से धधकते बावजूद वन विभाग ने सुध नही ली। ग्रामीणों ने वन विभाग पर हिलाहवाली का आरोप लगाया। जंगलो में पौधरोपण में लाखो रुपये खर्च किए जाने के बावजूद अब जंगलो को आग से बचाने को सुध नही ली जा रही। ग्रामीणों ने उपेक्षा पर रोष जताया। जंगलो को आग से बचाने को ठोस उपाए किए जाने की मांग उठाई है।
