= मरीजो को अब नही करना होगा इंतजार
= दूरदराज के लोगो को मिलेगा लाभ
(((हल्द्वानी से संजय चौधरी/उदित चौधरी की रिपोर्ट)))
कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में स्थित डा.सुशीला तिवरी राजकीय चिकित्सालय में एक्स रे कराने के लिए अब मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में एक और अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है। डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित होने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। एसटीएच में पहले से ही एक डिजिटल एक्स-रे मशीन है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख एक और अतिरिक्त डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद एसटीएच में एक नई डिजिटल एक्स रे मशीन स्थापित हो चुकी है। दूसरी एक्स-रे मशीन लगने से अस्पताल में आने वाले ओपीडी मरीजों व अस्पताल में भर्ती रोगियों को अब काफी लाभ मिल सकेगा।
