= गंदगी के ढेर से उठ रही दुर्गध से क्षेत्रवासी परेशान
= जगह जगह लगे गंदगी के ढेर
= लगातार उठ रही आवाज नही हो रही सुनवाई
(((हरीश चंद्र/पंकज भट्ट/हरीश चंद्र/सुनील मेहरा की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा है। संक्रामक बिमारी फैलने का खतरा भी बड़ता ही जा रहा है बावजूद गंदगी निस्तारण को ठोस उपाय नही किए जा रहे। गंदगी का अंबार होने से पर्यटक भी क्षेत्र में रुकना पसंद नही कर रहे जिस कारण स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बाजार क्षेत्र में जगह जगह गंदगी बजबजा रही है। गंदगी से उठ रही दुर्गध से आवाजाही करने वालो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी से संक्रामक बिमारी फैलने का खतरा भी बड़ता ही जा रहा है। बावजूद गंदगी निस्तारण को ठोस उपाय नही किए जा रहे। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद संबंधित विभाग सुध नही ले रहा। स्थानीय लोगो का आरोप है की समय समय पर गंदगी निस्तारण को आवाज उठाई जाती है बावजूद ध्यान नही दिया जा रहा। गंदगी निस्तारण न होने से पर्यटक भी क्षेत्र में रुकना पंसद नही कर रहे। पर्यटकों के न रुकने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने गंदगी निस्तारण को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
