◾ भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
◾क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
◾ देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर रहा जारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था के केंद्र कैंची धाम में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने भजन कीर्तनो के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाबा के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर से हाइवे तक भक्तों की कतार लगी रही।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। देश के अलग अलग शहरों से पहुंचे बाबा भक्तों ने पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किए। सुख, समृद्धि व शांति को विशेष प्रार्थना की गई। सुबह से ही बाबा के धाम में भक्तों के उमड़ने का सिलसिला शुरु हो गया। दोपहर तक ही हजारों की संख्या में बाबा भक्तो ने बाबा के दर पर पूजा अर्चना की। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गूंजायमान हो उठा। मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा को मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था बनाई। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम हाइवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही।
