◾ अव्यवस्थाओं से क्षेत्रवासियों की बढ़ रही परेशानी
◾ कई बार उठ चुकी मांग पर नहीं हो रही सुनवाई
◾ उपेक्षा से आहत व्यापारी कर सकते हैं जनआंदोलन का ऐलान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी – खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र की उपेक्षा से व्यापारियों में गहरी नाराजगी है। व्यवस्थाओं में सुधार की आवाज उठाए जाने के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा। व्यापारियों ने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

हाईवे पर स्थित गरमपानी – खैरना बाजार एक साथ कई समस्याओं से जूझ रहा है। क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था आए दिन चरमरा जा रही है बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है। दो वर्ष बीतने के बावजूद पेयजल व्यवस्था का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा। बाजार क्षेत्र में बनी नाली व कलमठ बंद पड़े होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में राहगीरों व स्कूली बच्चों को पैदल आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में स्थित एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए भी लोगों को दूरदराज रुख करना मजबूरी बन चुका है। विद्यालयों में महत्वपूर्ण शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, गौरव पंत, त्रिलोचन बुधलाकोटी, भास्कर त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, चंदन सिंह, फिरोज अहमद, राकेश जलाल, दुर्गा सिंह बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट आदि ने समस्याओं के समाधान की पुरजोर मांग उठाई है चेताया है कि यदि समय रहते सुध नहीं ली गई तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ ले जन आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।