◾ लाखों रुपये का मुआवजा ले सरकारी कार्य में बने बाधा
◾ एनएच प्रशासन ने की एफआईआर दर्ज करने चेतावनी
◾ काकड़ीघाट से क्वारब तक गतिमान है हाइवे चौड़ीकरण का कार्य

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट से क्वारब तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में अतिक्रमणकारी बांधा बन गए हैं। ये हालत तब है जब अतिक्रमणकारी लगभग लाखों रुपये का मुआवजा ले चुके हैं। एनएच प्रशासन ने भी अब कडा़ रुख अपनाते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना से काकड़ीघाट तक चौड़ीकरण होने के बाद अब काकडीघाट से क्वारब तक चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में कार्य पूरा भी कर दिया गया है पर सुयालबाड़ी मुख्य बाजार क्षेत्र में ही अतिक्रमणकारी चौड़ीकरण के कार्य में बाधा बन गए हैं। लाखो रुपये तक का मुआवजा लेने के बावजूद अतिक्रमणकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटा रहे जिससे चौड़ीकरण का कार्य थम गया है। एनएच प्रशासन के कई बार नोटिस भेजने के बावजूद अतिक्रमणकारी मनमानी पर आमादा है। अब एनएच प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर ली है। सरकारी कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एनएच प्रशासन शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गया है। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार कई दौर के नोटिस भेजने के बावजूद अतिक्रमणकारी अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं साफ कहा की अब एफआइआर दर्ज करने की चेतावनी दी जाएगी।