🔳 पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगो ने चलाया रेस्क्यू अभियान
🔳 बामुश्किल खाई से निकाल पहुंचाया अस्पताल
🔳 प्राथमिक उपचार के बाद तीनों हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर
🔳 खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र की घटना
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र में स्कूटी सवार असंतुलित होकर कोसी नदी की ओर जा गिरी। दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खैरना पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दुर्घटना के तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
गुरुवार को बढेरी क्षेत्र में स्थित स्टोन क्रशर में कार्य करने वाले तीन युवक निजी कार्य से स्कूटी डीएल 10 एडी 6684 से खैरना बाजार पहुंचे। शाम के समय तीनों वापस बढेरी क्षेत्र को रवाना हुए। तीनों स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र के नजदीक पहुंचे ही थे की एकाएक स्कूटी असंतुलित होकर कोसी नदी की ओर जा गीरी। स्कूटी सवारो को नदी क्षेत्र की ओर गिरता देख आवाजाही करने वाले वाहन चालकों ने भुजान क्षेत्र में घटना की सूचना दी। सूचना पाकर लोग मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता दिलीप सिंह बोहरा ने सूचना एसडीआरएफ व पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरु किया। घायलों को बामुश्किल स्टेट हाईवे तक पहुंचाया गया। आपातकालीन 108 सेवा की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद दुर्घटना में घायल दौलतपुर गांव, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) निवासी अजय पाल, बरेली निवासी राजपाल तथा करन को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी खैरना रमेश पंत, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, निखिल बिष्ट, हेमंत जोशी, रजत जोशी, सोनू बिष्ट, पुष्कर जोशी, कुंदन बिष्ट, संजय नेगी, नरेश श्रीवास्तव तथा एसडीआरएफ छड़ा इकाई के जवान मौजूद रहे।
