🔳कैंची क्षेत्र में मंडराया नदी के अस्तित्व पर संकट
🔳निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिक भी नदी को कर रहे प्रदूषित
🔳बहाव क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण से उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां
🔳एसडीएम कोश्या कुटोली ने निरीक्षण कर कार्रवाई का किया दावा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित कैंची क्षेत्र बहकर निकलने वाली पवित्र शिप्रा नदी के अस्तित्व पर संकट मंडराता जा रहा है। बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। बाहरी बिल्डर खुलेआम नदी के बहाव क्षेत्र के नजदीक तक निर्माण कार्य नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। निर्माण कार्यो में जुटे श्रमिक भी नदी को प्रदूषित करने से पीछे नहीं हट रहे। उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत के अनुसार जल्द निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएंगी।
सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही तेज होने से क्षेत्र में बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कार्य भी जोर पकड़ गया है। स्थानीय लोगों से जमीनें खरीद बड़ी बड़ी इमारतें तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार ने कैंची धाम को मंदिर माला मिशन से जोड़ तमाम महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार कर वहीं दूसरी ओर कैंची क्षेत्र से बहकर निकलने वाली पवित्र शिप्रा नदी के अस्तित्व पर ही संकट गहरा गया है। तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों में नियमों की खुलेआम धज्जियां उडा़ई जा रही है। शिप्रा नदी के बहाव क्षेत्र के नजदीक तक धड़ल्ले से निर्माण कार्य कर प्रशासन को खुली चुनौती दी जा रही है‌ जबकि नियमानुसार नदी से करीब सौ मीटर की दूरी तक कोई भी निर्माण कार्य किए जाने पर पाबंदी है बावजूद लगातार मनमानी की जा रही है। निर्माण कार्य में जुटे श्रमिक भी पवित्र शिप्रा नदी को प्रदूषित करने में जुटे हुए हैं। सुबह शाम नदी क्षेत्र को प्रदूषित किया जा रहा है। बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा पवित्र शिप्रा नदी को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की मांग उठाई है। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली विपिन चंद्र पंत के अनुसार जल्द निरीक्षण कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!