🔳ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी व चौकी प्रभारी को दिया शिकायती पत्र
🔳तीन लाख रुपये से हाइवे से गांव तक किया जा रहा निर्माण
🔳सरकारी कार्य प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से लोहाली ग्राम पंचायत के तमाम तोकों को जोड़ने को विधायक निधि के बजट से बनाए जा रहे मोटर मार्ग पर आए दिन विवाद से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी व चौकी प्रभारी खैरना को शिकायती पत्र सौंप विवाद कर कार्य प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आरोप लगाया है की कुछ लोग ही सरकारी कार्य भी बांधा डाल रहे हैं।
हाइवे से लोहाली ग्राम पंचायत के कुशमीणा, नागेधार व डोनी तोक के बाशिंदों को सड़क सुविधा से जोड़ने को विधायक निधि के बजट से रोड निर्माण की कवायद शुरु की गई पर तीन वर्ष पूर्व आपदा की चपेट में आने से रोड क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने दोबारा रोड निर्माण की मांग उठाई तो विधायक सरिता आर्या ने विधायक निधि से करीब तीन लाख रुपये स्वीकृत कर दिए। ग्रामीणों को सड़क सुविधा की उम्मीद जगी। दोबारा कार्य शुरु हो ही सका है की अब विवाद होने से संकट गहरा गया है। स्थानीय बिहारी लाल के अनुसार कुछ लोग बेवजह ही रोड निर्माण में रोड़ा लगा रहे हैं। सड़क निर्माण में लगे लोगों को धमका कर कार्य प्रभावित किया जा रहा है। सड़क सुविधा न होने से गांव के लोग परेशान है पर कुछ लोग बेवजह जी विवाद पैदा कर कार्य रुकवाने पर आमदा है। स्थानीय गोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह,पूरन लाल, चंद्र शेखर, हीरा लाल, माधुरी देवी, टीका राम, रमेश चंद्र, पुष्पा देवी, हेमा देवी, शीतल आदि ने उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली तथा चौकी प्रभारी खैरना को शिकायती पत्र सौंप विवाद करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




