🔳खैरना बाजार में बाइक फूंकने के मामले में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
🔳कई लोगों से पूछताछ के बाद जांच हुई तेजी
🔳व्यापारियों ने उठाई जल्द खुलासे की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में बाइक को जला डालने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो से अधिक संदिग्ध मध्य रात्रि में बाजार में चहलकदमी करते कैद हुए है‌। हालांकि घुप अंधेरे से सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार फुटेज के आधार व कई लोगों से पूछताछ के बाद जांच तेज कर दी गई है। जल्द मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद जताई है।

हाइवे पर बीते बुधवार को खैरना क्षेत्र के व्यापारी जीवन सिंह भंडारी की दुकान के बाहर खड़ी बाइक फूंक डाली गई जबकि हाइवे किनारे खड़ी मशाला कारोबारी बिशन जंतवाल की कार को भी चोरी की नियत से खोलने का प्रयास किया गया। सुबह घटना का पता चलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह नेगी ने व्यापारियों के साथ हुई घटना पर नाराजगी जताई। वारदात को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। घटना के बाद खैरना पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली पर स्थित स्पष्ट नहीं हो सकी। हाइवे पर चौराहे के समीप जाम की निगरानी को लगाए गए सीसीटीवी में मध्यरात्रि दो संदिग्ध बाजार में चहलकदमी करते देखे गए। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार अंधेरे से संदिग्धों की संख्या का सही अंदाजा नहीं हो पा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच तेज कर दी गई है। दावा किया कि जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!