🔳कई फलदार पेड़ों को पहुंचा नुकसान, चार घास के लुट्टे भी हुए राख
🔳भीषण लपटों से आग पर काबू पाने के प्रयास हुए विफल
🔳ग्रामीणों ने किसान को क्षति का मुआवजा दिए जाने की उठाई मांग
🔳रामगढ़ ब्लॉक के सूदूर धूरा गांव का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जंगल से उठी आग की लपटों ने फलदार पेड़ो का बगीचा पलभर में ही राख कर डाला। ग्रामीणों ने बगीचे को बचाने का काफि प्रयास किया बावजूद प्रयास असफल रहा। आड़ू, पूलम, खुमानी, नाशपाती, अमरुद के फलदार पेड़ आग के भेंट चढ़ गए। आग से चार घास के लुट्टे भी स्वाहा हो गए । ग्रामीणों ने किसान को बगीचे को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
जंगलों में धधकती आग से जहां बेशकिमती वन संपदा खाक होती जा रही है वहीं अब जंगलों की आग किसानों की आजिविका को भी नष्ट करने लगी है। बुधवार को रामगढ़ ब्लॉक के सूदूर धूरा क्षेत्र में जंगल से उठी आग की लपटों ने तांडव मचा दिया। आग की लपटें स्थानीय आंनद राम के बगीचे तक पहुंच गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। बगीचे को धूं धूं कर जलता देख गांव के बाशिंदों ने आग पर काबू पाने का काफि प्रयास किया पर लपटें बेकाबू होती चली गई। हवा के तेज झोंकों ने आग की रफ्तार तेज कर दी। आग से करीब सौ आडू, सत्तर नाशपाती, पचास खुमानी, पंद्रह अमरुद व इतने ही पूलम के पेड़ बुरी तरह झुलस गए। विकराल हुई आग की लपटों ने चार घास के लुट्टे भी जलाकर राख कर डाले। फलदार पेड़ो को नुकसान होने से किसान का परिवार भी सख्ते में आ गया। हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद तैयार किए गए बगीचे के बर्बाद हो जाने से पूरा परिवार चिंता में डूब गया है। स्थानीय लोगों ने किसान को क्षति का उचित मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। इधर भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर घंघरेठी क्षेत्र से सटा जंगल भी भीषण आग की चपेट में आ गया। आसमान छूती लपटों ने वन संपदा को देखते ही देखते राख कर डाला।




