🔳चार सौ से भी ज्यादा उपभोक्ताओं को मिल सकेगी राहत
🔳अब तक कई किमी दूर जाकर नसीब हो रहा था सिलेंडर
🔳कुमाऊं आयुक्त से ग्रामीणों ने लगाई थी समस्या के समाधान की गुहार
🔳गैस वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने कुमाऊं आयुक्त का व्यक्त किया आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के सूदूर गांवों में आखिरकार पहली बार रसोई गैस वाहन पहुंच ही गया। गांव के नजदीक रसोई गैस वितरण किए जाने से गांवों के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला जीना के अनुसार कुमाऊं आयुक्त से बीते महीने समस्या के समाधान की गुहार लगाई गई थी। गांवों के बाशिंदों ने कुमाऊं कमिश्नर व गैस विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
रामगढ़ ब्लॉक के बैरोली, भुजाखान, हशियारी दिगार, डमरपुर, गैराडी़ लटवाल, गाज, कलसीमा क्षेत्र के बाशिंदों को गांव तक रसोई गैस की आपूर्ति न हो पाने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता। ग्रामीणों को बैरोली से तीन तथा कपिलेश्वर से लगभग पंद्रह किमी की दूरी तय सिलेंडर मिल पाता। लंबे समय से परेशानी से जूझ रहे लगभग चार सौ उपभोक्ताओं ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से ले कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने गैस विभाग के अधिकारियों को तत्काल मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। कुमाऊं कमिश्नर के निर्देश पर हरकत में आए भवाली गैस गोदाम के अधिकारियों ने गांवों तक रसोई गैस पहुंचाने को वाहन रवाना कर दिया। गांव तक वाहन पहुंचने से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से दमक उठे। एक एक कर उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला जीना, ग्राम प्रधान दीपा देवी, माया देवी, आशा देवी, गीता देवी, चंपा देवी समेत कई ग्रामीणों ने समस्या का समाधान किए जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व गैस विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!