🔳आवाजाही रुकवाने को धमके कोश्या कुटोली तहसील
🔳आवाजाही प्रतिबंधित करने की उठाई पुरजोर मांग
🔳भारी भरकम डंपरों की आवाजाही से आवासीय भवनों को नुकसान का जताया अंदेशा
🔳मनमानी पर तहसील मुख्यालय में धरने की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में आबादी के बीचोंबीच से शिप्रा नदी को उपखनिज निकासी को डंपरों की आवाजाही को रास्ता तैयार किए जाने से व्यापारियों का पारा चढ़ गया है‌। कोश्या कुटोली तहसील की प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंप व्यापारियों ने आवाजाही रोकने की मांग उठाई हैं। अंदेशा जताया है की यदि आवाजाही नहीं रोकी गई तो आवासीय भवनों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
शुक्रवार को खैरना बाजार क्षेत्र के व्यापारी तहसील कोश्या कुटोली जा धमके। प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से एसडीएम कोश्या कुटोली को ज्ञापन सौंप बताया की बाजार क्षेत्र के ठिक पीछे बहने वाली शिप्रा नदी पर उपखनिज निकासी प्रस्तावित हुई है। उपखनिज निकासी को बाजार के बीचोंबीच से आवासीय भवनों के नजदीक से उपखनिज निकासी को भारी भरकम डंपरों की आवाजाही को लोडर मशीन से रास्ता तैयार किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया की कई टन वजनी डंपरों की आवाजाही से आवासीय भवनों को नुकसान होने का अंदेशा है। वहीं बाजार क्षेत्र से भारी भरकम डंपरो की आवाजाही से बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था व जाम तथा दुर्घटना का खतरा है। व्यापारियों ने आबादी के बीचोंबीच से आवाजाही प्रतिबंधित करने तथा बाजार से वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि मनमानी की गई तो फिर तहसील परिसर में ही धरना शुरु किया जाएगा। इस दौरान व्यापारी नेता महेंद्र सिंह मेहरा, दिनेश मेहता, विनोद मेहरा, ललित तिवारी, अजय पनौरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!