◾मवेशिखोर गुलदार आए दिन कर रहा मवेशियों का शिकार
◾सप्ताह भर में महिला पशुपालक की तीसरी बकरी कर दी ढेर
◾महिला ने बामुश्किल भाग कर बचाई अपनी जान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में जंगली जानवरों के खेती बाड़ी चौपट होने के कगार पर है वहीं अब पशुपालन पर भी संकट मंडराने लगा है। समीपवर्ती चापड़ गांव में गुलदार ने महिला पशुपालक की सप्ताह भर में तीन बकरियां ढेर कर दी। तीसरी बकरी को बचाने के लिए हो हल्ला मचाने पर गुलदार महिला की ओर हमलावर हो गया। महिला ने बामुश्किल भागकर जान बचाई।
गांवों में आय का एकमात्र जरिया पशुपालन भी संकट गहरा गया है। मवेशिखोर गुलदार आए दिन पशुपालकों के मवेशियों को निवाला बना रहा है जिस कारण पशुपालको को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। समीपवर्ती चापड़ गांव निवासी शोभा राणा बुधवार को बकरियो को लेकर खेतों की ओर रवाना हुई की तभी जंगल की ओर से उतरे गुलदार ने एक बकरी पर हमला बोल दिया। शोभा ने बकरी बचाने को हो हल्ला मचाया तो गुलदार शोभा की ओर दौड़ा। दहशत में आई महिला ने बामुश्किल भागकर जान बचाई। महिला पशुपालक शोभा के अनुसार गुलदार ने सप्ताहभर में ही उसकी तीसरी बकरी को मार डाला है। लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब गुलदार हमलावर भी होने लगा है जिससे खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से महिला पशुपालक को मुआवजा देने तथा गांव के समीप पिंजरा लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।




