◾केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग में निरीक्षक पद पर हुआ चयन
◾मेधावी के चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर
◾पिछले तीन वर्षों से तैयारी में जुटा था मेधावी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरमपानी मुख्य बाजार के व्यवसायी रमेश तिवारी के पुत्र गौरव का चयन भारत सरकार के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग में निरीक्षक पद के लिए हुआ है। गौरव के चयन पर क्षेत्र के व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त कर मेधावी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
गरमपानी निवासी गौरव तिवारी ने एसएससी की परीक्षा पास कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। गौरव का चयन केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) में निरीक्षक पद पर हुआ है। गौरव के पिता रमेश तिवारी गरमपानी के वरिष्ठ व्यवसायी हैं जबकि माता ममता गृहणी है। स्वजनों के अनुसार गौरव पिछले तीन वर्षों से लगातार परीक्षा की तैयारी में जुटा था। गौरव ने आठवीं तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर जबकि बारहवीं की परीक्षा जीआइसी खैरना से पास की । नैनीताल से स्नातक करने के बाद गौरव परीक्षा की तैयारी में जुट गया। गौरव को पहली तैनाती मुंबई में मिली है। गौरव की सफलता पर ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, व्यापारी नेता मनीष तिवारी, भास्कर त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, विरेंद्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह, मनोज नैनवाल, राकेश जलाल, दीपक बिष्ट आदि ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!