◾खुले पाइपों में उलझकर चोटील हो रहे बच्चे व बुजुर्ग
◾कार्यदाई संस्था पर लगाया लापरवाही का आरोप
◾तोड़े गए गांव के रास्ते के निर्माण की भी मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी नदी पर बनी धारी – खैरनी पंपिंग पेयजल योजना के पाइप खुले में बिछाए जाने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की पाइपों के लिए गांव के रास्ते तोड़ दिए गए पर दोबारा नहीं बनाए गए। खुले में पाइप बिछाए जाने से आए दिन बच्चे, बुजुर्ग रपटकर चोटील भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कार्यदाई संस्था पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने को करोड़ों रुपये की लागत से कोसी नदी पर धारी खैरनी पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की योजना से पेयजल आपूर्ति को गांव में पहुंचे पाइप जगह जगह खुले में बिछाकर छोड़ दिए गए हैं। धारी गांव निवासी कृपाल सिंह जंतवाल के अनुसार तब कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने पाइप बिछाने को गांव के रास्ते को भी तोड़ दोबारा बनाने का भरोसा दिलाया पर फिर पलटकर नहीं देखा। खुले में बिछाए गए पाइपो में उलझकर बच्चे व बुजुर्ग चोटिल हो रहे हैं। रात में जोखिम दोगुना बढ़ जा रहा है। कृपाल ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। पाइपों को मानक के अनुसार जमीन के अंदर डालने तथा तोड़े गए गांव के रास्तों का पुनर्निर्माण किए जाने की मांग उठाई है चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर गांव के बाशिंदों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!