🔳 विभिन्न गांवों के किसानों को बांटें गए अखरोट के पौधे
🔳 राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत किया गया लाभान्वित
🔳 उन्नत खेती व फसल प्रबंधन की भी दी गई जानकारी दी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
उद्यान विभाग ने कोसी घाटी के किसानों को अखरोट की खेती से जोड़ने को कवायद तेज कर दी है। विभाग ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को अखरोट के पौधे वितरित कर उन्नत खेती व फसल प्रबंधन की जानकारी दी। किसानों से विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया।
जंगली जानवरों से खेतीबाड़ी को नुकसान पहुंचने से उद्यान विभाग ने अब कोसी घाटी के किसानों को अखरोट की खेती से जोड़ लाभान्वित करने की शुरुआत कर दी है। उद्यान विभाग के गरमपानी स्थित कार्यालय में हुए कार्यक्रम में बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी, लोहाली, डोबा, कफूल्टा, बारगल, जिनौली, कुजोली, थुआ ब्लॉक, सिमराड आदि गांवों से पहुंचे किसानों को एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में अखरोट की खेती को 278 पौधे वितरित किए गए। सचल दल प्रभारी अजय जोशी ने किसानों को कई अहम जानकारियां दी। बताया की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से किसानों को आत्मनिर्भर व लाभ दिलाने के उद्देश्य से निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। प्रभारी ने विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान उद्यान सहायक गणेश राम, कमलेश कुमार, श्याम सिंह, मथुरा दत्त, कमलेश सिंह, लाल सिंह, किसन सिंह, मदन मोहन, लक्ष्मी दत्त, कमल जोशी, गिरीश चंद्र, अंकित सती आदि किसान मौजूद रहे।
