🔳 चोपडा में सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से मंडराया था खतरा
🔳 भवन स्वामी मकान को छोड़ किराए के कमरे में लिए है शरण
🔳 एनएच विभाग ने युद्ध स्तर पर शुरु किया दीवार निर्माण का कार्य
🔳 दीवार निर्माण से खतरा टलने की जगी उम्मीद
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चोपड़ा क्षेत्र में चौड़ीकरण के बनी सुरक्षा दीवार के ध्वस्त होने के बाद खतरे की जद में आए आवासीय भवन से खतरा टालने को एनएचएम प्रशासन हरकत में आ गया है। सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण का कार्य शुरु होने से भू-धंसाव का खतरा टलने की उम्मीद जग गई है। भवन स्वामी व स्थानीय लोगो ने एनएच विभाग का आभार व्यक्त किया है।
हाईवे पर लगभग दो वर्ष पूर्व काकड़ीघाट से क्वारब क्षेत्र तक करोड़ों रुपये के बजट से चौड़ीकरण कार्य किए जाने के बाद भू-धंसाव रोकने को सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया गया। चोपडा क्षेत्र में सुरक्षा दीवार के ध्वस्त हो जाने से स्थानीय देवेश पांडे का आवासीय भवन खतरे की जद में आ गया। दहशत में आए प्रभावित परिवार को अपना घर छोड़कर किराए के कमरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। तीखी नजर समाचार पोर्टल ने मामले को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन व एनएच अफसरों का ध्यान खींचा। हरकत में आए विभाग ने अब आवासीय भवन से खतरा टालने को सुरक्षा दीवार का कार्य शुरु करा दिया है। सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरु होने पर प्रभावित परिवार ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों के अनुसार सुरक्षा दीवार का निर्माण होने से काफि हद तक आवासीय भवन से खतरा टल सकेगा। स्थानीय कुबेर सिंह जीना ने समीप ही मुन्नी देवी के आवासीय भवन की सुरक्षा को भी ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
