🔳 लंबे समय से सिंचाई नहरों के दुरुस्त न होने पर जताया रोष
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों व ग्रामीणों का जवाब दे गया सब्र
🔳 कोसी घाटी में खेतीबाड़ी चौपट होने को ठहराया सरकार को जिम्मेदार
🔳 15 नवंबर तक व्यवस्था में सुधार न होने पर आर-पार का ऐलान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी की सिंचाई नहरों का लंबा समय बीतने के बावजूद निर्माण न होने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। किसानों की आय दोगुनी करने को झूठा करार दे ग्रामीणों ने टैंकरों के जरिए नदी से पानी लाकर सिंचाई नहरों में पानी डालकर विरोध जताया। चेताया की यदि 15 नवंबर तक सिंचाई नहरे दुरुस्त नहीं हुई तो नेताओं व अफसरों का घेराव किया जाएगा।
गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों व ग्रामीणों ने कोसी घाटी में सिंचाई नहरों के बदहाल पड़े होने पर अनोखा प्रदर्शन किया। पूर्व ग्राम प्रधान शेखर दानी की अगुवाई में अनाज व सब्जी उत्पादक तिवाड़ी गांव में एकत्र हुए पंचायत प्रतिनिधियों व किसानों ने वर्ष 2021 से क्षतिग्रस्त नहरों के आज तक दुरुस्त न होने पर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा की समुचित बजट होने के बावजूद नहरों का निर्माण नहीं हो सका है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान पलायन को मजबूर हो चुके हैं। पूर्व ग्राम प्रधान शेखर दानी ने कहा की गेहूं बुआई के लिए भी सिंचाईं नहरों से पानी मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। आरोप लगाया की राज्य सरकार की नाकामी से बेतालघाट ब्लॉक के अधिकांश गांवों में खेतीबाड़ी चौपट हो चुकी है खेत बंजर हो चुके हैं। लगातार नहरों को दुरुस्त करने की मांग भी उठाई जा चुकी है बावजूद सरकार व उसके नुमाइंदों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। क्षेत्रवासियों ने विरोध स्वरुप दो टैंकरों के माध्यम से कोसी नदी क्षेत्र से पानी लाकर सिंचाई नहरों में पानी डाल खेतों तक पहुंचाया। दो टूक चेतावनी दी की उपेक्षा अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 15 नवंबर तक व्यवस्था में सुधार न होने पर नेताओं व अफसरों के घेराव का ऐलान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान तिवारीगांव हिमांशु जोशी, ग्राम प्रधान तल्लीपाली उमेश चंद्र खंडूरी, पूर्व प्रधान पान सिंह, पूर्व प्रधान लीलाधर खंडूरी, सुरेश आर्या, बाला दत्त खंडूरी, उर्वा दत्त खंडूरी, ठाकुर सिंह, हयात सिंह, पदम सिंह, देव सिंह, प्रेम सिंह, पूरन चंद्र खंडूरी, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश वर्मा, तरुण कोहली, कुलदीप कुमार, दान सिंह, कृपाल खंडूरी, राम सिंह जलाल, रतन वर्मा, दीपू दरमाल, आदि मौजूद रहे।